साहित्यकार सहयोग संगठन की नव वर्ष की बासंती काव्य गोष्ठी का आयोजन संकट मोचन विजय हनुमान एवं श्री दुर्गा मंदिर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी, सरस्वती पूजन और शिव आराधना के साथ हुई। डॉ रश्मि कुलश्रेष्ठ ने वाणी वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डॉ सुषमा सेंगर, डॉ गायत्री सिंह, निधि मद्धेशीया, डॉ रश्मि कुलश्रेष्ठ, अजय कुलश्रेष्ठ, अजीत राठौर, अनिल मधुकर, जयराम सिंह गौर, संजीव मिश्र, डॉ राधा शाक्य, मधु मोहिल, ओम प्रकाश पाठक, रीता सिंह, शैलजा शुक्ला, गोपी कृष्ण बाजपेयी, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र मधुकर, सुरेश साहनी, सुनीता तिवारी, श्री हरि वाणी आदि ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
मंदिर की कमेटी, बटुक, वेद पाठी ब्राह्मण, सेवादार महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम चौहान रेनू शुक्ला, मधु मिश्रा, विनीत गुप्ता सुषमा कुशवाहा आदि महिला मंच की सदस्यों ने बढ़कर हिस्सा लिया। संगठन की तरफ से समाज सेवी वीरेंद्र चौहान जी को पटका पहना करके स्वागत किया गया। अमित मिश्रा, मयंक गुप्ता, राम बहादुर सिंह जी ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया।
वैवाहिक मंच के संचालक श्री वीरेन्द्र चौहान जी ने सभी का स्वागत और जलपान कराया और गणतंत्र दिवस के 26 जनवरी गुरुकुल आश्रम कार्यक्रम के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया। अध्यक्ष डॉ गायत्री सिंह ने अपने आभार संबोधन में कहा कि हम सभी का दायित्व है कि गुरुकुल और मंदिर की आवश्यकताओं में सक्रिय भागीदारी निभायें। संयोजक डॉ सुषमा सेंगर ने अगली गोष्ठी के आह्वान के साथ सभी को उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया।
