दबंगों ने जमीन पर कब्जे की कोशिश कर दलित परिवार की महिलाओं से की मारपीट

 

जातिसूचक गालियों व जान से मारने की धमकी

 

बिल्हौर (कानपुर नगर)। ककवन थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में दबंगों द्वारा एक दलित परिवार की जमीन पर कब्जा करने और महिलाओं से मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता सरस्वती पत्नी रामलखन गौतम ने उपजिलाधिकारी बिल्हौर को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जमीन पर पुनः कब्जा दिलाने की मांग की है।पीड़िता ने बताया कि उसके पति के पूर्वजों की भूमि पर वर्षों से उनका कब्जा चला आ रहा है, जो काफी समय से खाली पड़ी थी। जब परिवार के लोग वहां अपने भैंस-गोरू बांधने पहुंचे तो गांव के दबंग पृथ्वीराज चौहान, साहुल पुत्र शैलेन्द्र सिंह और गोपाल पुत्र पुतई सिंह वहां आ गए और परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता का कहना है कि वे लोग गरीब हैं और दबंगों से लड़ने में असमर्थ हैं। आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी कि “जो करना है करवा लेना”, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें उनकी जमीन पर पुनः कब्जा दिलाया जाए।मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *