भारतीय मित्र परिवार के तत्वाधान में घंटाघर से 26 जनवरी को आयोजित तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी, कानपुर नगर के लोकप्रिय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी, भारतीय जनता पार्टी के उत्तर जिलाध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित जी भी शामिल होंगे।
यात्रा के आयोजकों द्वारा तिरंगा यात्रा के लिए कानपुर महानगर के छावनी विधायक माननीय मोहम्मद हसन रूमी जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नगर अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी व चार्टर्ड एकाउंटेंट रीजनल कौंसिल के पूर्व चेयरमैन श्री दीप कुमार मिश्रा जी को भी आमंत्रित किया गया है l अतः वह सभी लोग जो राष्ट्रीय एकता अखंडता को मजबूत रखना चाहते हैं उनका तिरंगा यात्रा में अभिनन्दन एवं स्वागत है l
भारतीय मित्र परिवार
(आयोजन समिति)
