कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर

 

अवैध निर्माण/विकास कार्य के विरूद्ध प्रवर्तन जोन-1बी के द्वारा की गयी ध्वस्तीकरण, सीलिंग व नोटिस की कार्यवाही

उपाध्यक्ष महोदय श्री मदन सिंह गब्र्याल एवं सचिव महोदय श्री अभय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्रम में आज दिनांक 25.01.2026 को प्रवर्तन (जोन-1बी) के विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डा0 रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण कार्यवाही सम्पन्न की गयी। उक्त कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय अवर अभियन्ता श्री हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर श्री अनिल शर्मा, श्री राम औतार, श्री मनोज, श्री राज कुमार, श्री लाल सिंह एवं थाना-बिठूर के पर्याप्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें।

 

क्र0सं0 निर्माणकर्ता का नाम

निर्माण का विवरण रकबा

कृत कार्यवाही अभ्युक्ति

1. श्री बीरू व अन्य हिन्दूपुर बैराज रोड से बिठूर रोड पर (बायीं तरफ) कानपुर। लगभग 04 बीघे अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये/ अनुज्ञा प्राप्त किये विकसित की जा रही प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही।

 

इस प्रकार लगभग 04 बीघे में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को 03 जे0सी0बी0 के माध्यम से ध्वस्त किया गया।

डा0 रवि प्रताप सिंह, विषेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में श्री हिमाॅशु (जे0ई0), श्री अनिल शर्मा, श्री राम औतार, श्री मनोज कुमार, सुपरवाइजर व पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ आज दिनांक 25.01.2026 को निम्न परिसर को उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28(क) अन्तर्गत सील किया गया, जिसका विवरण निम्नवत् हैः-

 

क्र0सं0 सील किये गये परिसर का विवरण परिसर स्वामी का नाम रकबा अभ्युक्ति

1. गंगा इन्क्लेव, गंगा बैराज से सिंहपुर रोड, कानपुर नगर श्री महेश चन्द्र, श्री कौशल पाण्डेय, श्री दीप चन्द्र, श्रीमती रजनी देवी, श्री अवध बिहारी, श्री कुंज बिहारी व अन्य लगभग 06 बीघा बिना कानपुर विकास प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये/ बिना अनुज्ञा के किये गये निर्माण के विरूद्ध सील की कार्यवाही।

उपरोक्त के साथ ही प्रवर्तन (जोन-1बी) के अन्तर्गत अवैध/अनाधिकृत निर्माण/विकास कार्य पर अंकुश लगाये जाने हेतु जीरो टालरेंस की नीति के क्रम में आज दिनांक 25.01.2026 को डा0 रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी प्रवर्तन (जोन-1बी)/उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्री हिमाॅशु (जे0ई0), श्री अनिल शर्मा, श्री राम औतार, श्री मनोज कुमार, श्री लाल सिंह, श्री राज कुमार, सुपरवाइजर लिपिक श्री श्रवण कुमार की संयुक्त टीम ने विकासकर्ताओ द्वारा अवैध/अनाधिकृत रूप से विकसित की गयी 02 प्लाटिंग को चिन्हित किया एवं नोटिस निर्गत किया गया, जिसका सारणीवार विवरण निम्नवत् है:-

 

क्र0 सं0 नाम ग्राम का नाम आराजी संख्या

1 श्री बदन सिंह, श्री दयाशंकर सिंह व अन्य आराजी संख्या-350, 351 व अन्य बगदौधी कछार बाॅगर कानपुर नगर लगभग 10000 वर्गमी0 क्षेत्रफल में प्लांटिंग कार्य किया जा रहा है। स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया।

 

2 श्री बदन सिंह, श्री दयाशंकर सिंह व अन्य बगदौधी कछार बाॅगर, मन्धना कानपुर नगर लगभग 1500 वर्गमी0 क्षेत्रफल में प्लांटिंग कार्य किया जा रहा है। स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया।

 

उपरोक्त विकासकर्ता/निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध निर्गत नोटिस का समुचित प्रत्युत्तर प्रस्तुत न किये जाने पर नियमानुसार सीलिंग/ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

साथ ही डा0 रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से यह अपील की गयी है कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के उपरान्त भूमि क्रय करना सुनिश्चित करें साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन का निर्माण करना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में सम्भावित आर्थिक/मानसिक क्षति से बचा जा सकें।

साथ ही इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में सतत अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

 

विशेष कार्याधिकारी/उप जिलाधिकारी

का0वि0प्रा0, कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *