कानपुर पुलिस ने 3 ऐसे साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जो बड़े पैमाने पर भोली भाली जनता को फोन पर अश्लील वीडियो देखने और खुद को पुलिस का अधिकारी बताकर लोगो से ठगी करते थे ,साथ ही पीएम आवास योजना का लालच देकर मानसिक दबाव बनाकर अलग अलग बारकोड देकर खाते में पैसा ट्रांसफर कराकर भी ठगी करते थे।इस संबंध में डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि सचेंडी पुलिस ने तीन साइबर ठग अरविंद सिंह, अनुराग सिंह,विकास सिंह को गिरफ्तार किया है ये आरोपी कानपुर और कानपुर देहात के रहने वाले हैं और इन तीनों का आपराधिक इतिहास भी है , पुलिस ने इनके पास से पुलिस ने 8 लाख रूपए बरामद किए हैं जिसको खाते में फ्रीज करा दिया गया है।इनके पास से पुलिस ने कई फेंक आधारकार्ड ,5 एटीएम कार्ड,17 सिम कार्ड,3 मोबाइल बरामद किए हैं,, पुलिस इनके और साथियो के बारे में पता कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *