पश्चमी जोन डीसीपी की साइबर /क्राइम टीम ने ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 8 लाख रुपये फ्रीज
*कानपुर पश्चमी जोन की साइबर क्राइम सेल और सचेंडी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आम जनता को डरा-धमकाकर साइबर ठगी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अरविंद, अनुराग और विकास बताए गए हैं, जिनके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध NCCRP पोर्टल पर लगातार शिकायतें दर्ज हो रही थीं। जांच के दौरान पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड, 17 सिम कार्ड और 3 आधार कार्ड बरामद किए हैं। इसके साथ ही साइबर ठगी से जुड़े 8 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं।मामले का खुलासा डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहें।*
