जिलाध्यक्ष के गेस्टहाउस के उद्घाटन में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब

 

केशव नगर में ‘श्री राधे ग्रीन गेस्टहाउस’ का भव्य शुभारंभ, भाजपाइयों का रहा जबरदस्त जमावड़ा

 

कानपुर। केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नवनिर्मित श्री राधे ग्रीन गेस्टहाउस का उद्घाटन रविवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में भाजपा के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी देखने को मिली, जिससे पूरा क्षेत्र राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

शाम होते-होते गेस्टहाउस परिसर में भाजपाइयों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। गेस्टहाउस के ऑनर शिवराम सिंह को शुभचिंतकों व पार्टी पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर बधाई दी और उनके इस नए प्रयास की सराहना की।

गेस्टहाउस प्रबंधन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में एक आधुनिक, भव्य और सुविधायुक्त गेस्टहाउस की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब स्थानीय लोगों को बड़े आयोजनों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। श्री राधे ग्रीन गेस्टहाउस में शानदार इंटीरियर, पर्याप्त पार्किंग और सभी आधुनिक सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से रमेश अवस्थी, अरुण पाठक, महेश त्रिवेदी, प्रकाश वीर आर्य, पप्पू पंडित, राधेश्याम पांडेय, अजय कपूर, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, महामंत्री सुनील नारंग, सरदार जसविंदर सिंह एवं भूपेन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक आयोजनों और जनसुविधाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। उद्घाटन कार्यक्रम पूरे उत्साह, अनुशासन और उत्सवधर्मिता के साथ संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *