ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन ने दूसरे सप्ताह दालो का किया वितरण
कानपुर, ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन के नेतृत्व में दूसरे सप्ताह जूही लाल कॉलोनी गुप्ता चौराहा आशिक अली मस्जिद के पास आसाय लोगों को खाद्य सामग्री(दाल) का वितरण किया है। कार्यक्रम संयोजक ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन के अध्यक्ष फखरुद्दीन उर्फ बाबू ने बताया कि हर सप्ताह की तरह सप्ताह भी गरीब जरूरतमंद लोगों को पांच प्रकार की 5 किलो दलों का वितरण किया गया है दाल इस प्रकार से हैं अरहर की दाल चने की दाल उरत की दाल , मलका की दाल मसूर की दाल ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन आगे भी असहाय जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव खड़े रहेगी। पिछले सप्ताह 30 से 40 लोगों को मदद दी जा चुकी है इस हफ्ते 40 से 50 लोगों को खाद्य सामग्री वितरण की जा चुकी है। आगे कहा कि समाज के सभी धर्म के लोगों को बिना भेदभाव वितरण किया जाता है।खाद्य सामग्री का वितरण हाफिज शब्बीर हुसैन बरकती ने किया सहयोग करने में मोहम्मद अहमद फखरुद्दीन बाबू मोहम्मद शादाब अमन फरहान आदि लोग रहे!
