शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी कि बैठक

 

 

 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी कि बैठक दिनांक आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नम्बर 4 में सम्पन्न हुई। बैठक में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रयागराज में हुए अपमान का विरोध किया गया और सरकार से शंकराचार्य से माफी मांगने का अनुरोध किया गया ।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हिन्दू धर्म में शंकराचार्य को सर्वोच्च पदवी दी गई है। गंगा स्नान से उन्हें रोकना निन्दनीय है।इसके लिए सरकार को दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करके माफी मांगना चाहिए।

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हिन्दू धर्म के सर्वोच्च पद पर विराजमान शंकराचार्य को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। सरकार कि हठधर्मी हिन्दू समाज को बांटने का काम कर रही है। अगर सरकार ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कि बात नहीं मानी तो उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन समर्थन में प्रयागराज जाएंगे।धर्म का राजनीतिकरण करना ग़लत है पूरा देश शंकराचार्य के साथ खड़ा है ।

आज कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह,गोमती वर्मा,वैभव दीक्षित आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *