साइकिल से मौसी के घर छोड़ने का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म
कानपुर नगर
इंस्टाग्राम पर दोस्ती फायदा उठा एक युवक ने 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। युवक उसे किसान नगर में सुनसान जगह ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा लिख आरोपित को हिरासत में लिया,बता दे कि,पनकी के रतनपुर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपनी मां के साथ रहती है।कुछ वर्ष पहले पिता की मौत हो चुकी है।करीब एक माह पहले सचेंडी के भगवन्तपुर निवासी विशाल कमल से उसकी दोस्ती हुई थी।जिसके बाद फोन पर दोनों की बातचीत होने लगी। विश्वाश में आकर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे के करीब किशोरी ने विशाल से सचेंडी के एक गांव निवासी मौसी के घर जाने की बात कही तो युवक ने उसे छोड़ने का झांसा दिया।जिसके बाद वह उसे साइकिल से बिठाकर मौसी के घर ले जा रहा था तभी किसान नगर के आगे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास सुनसान जगह पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया!पीड़िता किशोरी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।वही अब मुकदमा दर्ज कर सचेंडी पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार किया! डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी हिरासत में है विधिक कार्रवाई की जा रही है!
