दिनांक-25.01.2026

 

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के पावन अवसर पर कानपुर जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों में कार्यरत 41 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए 02 पुलिस अधिकारी श्री आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी एवं श्री हाकिम सिंह यादव, उपनिरीक्षक, जनपद फतेहगढ़ को Meritorious Service Medal (MSM) से अलंकृत किया गया है। पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य आरक्षी श्री देवेंद्र सिंह यादव, जनपद औरैया को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 02 निरीक्षक, 05 उपनिरीक्षक एवं 06 मुख्य आरक्षियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।

 

इसी अवसर पर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अन्य महत्वपूर्ण ऑपरेशनल कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात को गोल्ड प्रशंसा चिन्ह, श्री संजय कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कानपुर देहात को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह सहित 05 उपनिरीक्षक, 02 मुख्य आरक्षी, 05 आरक्षी एवं 02 फायरमैन को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया। साथ ही सेवाभिलेख के आधार पर निरीक्षक ना०पु० श्री विक्रम सिंह चौहान जनपद इटावा व मुख्य आरक्षी ना०पु० श्री राजीव कुमार यादव जनपद औरैया को गोल्ड प्रशंसा चिन्ह तथा 01 निरीक्षक, 06 मुख्य आरक्षियों को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।

 

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा, ईमानदारी एवं साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *