कानपुर

 

कानपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने तिरंगा फहराया

 

गणतंत्र दिवस पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर पुलिस कंप्लेंट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नदी मुख अतिथि के रूप में शामिल हुए और तिरंगा फहराकर देशवासियों को 77 में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी नंद गोपाल नंदी ने बताया सबसे पहले हम उन वीर जवानों को नमन करते हैं जिन्होंने हमें आजादी दिलवाई, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश का नाम बड़ा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रदेश में कानून व्यवस्था पर लगाम लगी है और जो प्रधानमंत्री जी का नारा है सबका साथ सबका विकास उसको भी हमारी सरकार ने आगे बढ़ाया है।

 

कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने तिरंगा फहराकर सलामी दी और राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि से आज्ञा लेकर आईपीएस सुमेध जादव ने परेड का संचालन किया और खाकी द्बारा परेड निकाली गयी इसमें पुलिस की सभी टुकड़ी समेत एनसीसी भी शामिल थी।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलायी ,वहीं मुख्य अतिथि ने उत्कर्ष कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *