कानपुर कमिश्नरेट के थाना फजलगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश के तहत सेंट्रल जोन के डीसीपी ,एसीपी के आदेशों का पालन करते हुए थाना फजलगंज पुलिस ने दर्ज चोरी के मामलों में वांछित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में सोहेल हसन उर्फ लक्की, तालिब, अरहम उर्फ साहिल, मो. जैद, मो. सैफी और मो. वकील उर्फ शीबू शामिल हैं। पुलिस ने यूपी 78 EW 4076 नंबर की स्कूटी तथा कमला पसंद पान मसाला के 61 पैकेट बरामद किए हैं

 

पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर सलाखों का रास्ता दिखाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *