आज गुरुकुल सिविल संस्थान के संचालक रोटेरियन डॉ अनिल शुक्ला के द्वारा नगर के खंडेकर अकादमी में जहां सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों द्वारा भविष्य बनाने के लिए अग्रषित बच्चों के बीच में उनके मुख्य कोच शशीकांत खंडेकर उनके सहयोगी कोच तथा शिवांश शुक्ला जैसे मेधावी खिलाड़ियों को माल्यार्पण तथा अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया गया तथा रोटरी के डी जी ई पवन अग्रवाल की वार्षिक एजेंडे में शामिल जल स्वास्थ व शिक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक समाज में नवाचार के साथ अच्छे समाज के निर्माण की बात कही जिसमें मुख्य अतिथि कैप्टन राहुल तिवारी , पीएचएफ रोटेरियन अंकुर शुक्ला, रोटेरियन कमल वर्मा व रोटेरियन रितेश मिश्रा के साथ-साथ नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र शुक्ला के द्वारा किया गया और यह भी घोषणा की गई कि वर्ष में दो बार क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन कराया जाएगा।
2021-09-23
