
गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा पीएम कंपोजिट विद्यालय खेरसा, शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन
कानपुर नगर, पीएम कंपोजिट विद्यालय खेरसा में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।
77 वें गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विकास चंद्र तिवारी की अगुवाई में सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली जाएगी। हाथ तिरंगे लेकर विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी पूरी की। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इंचार्ज प्रधानाध्यक विकास चंद्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया। परिसर सभागार के अंदर इसके उपरांत सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्रम प्रदान कर किया गया। विद्यालय के बच्चों ने अलग अलग थीम पर अपने नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां की जिसे अतिथियों ने खूब सराहा। स्वच्छता पर छात्र छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विकास चंद्र तिवारी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
संकुल शिक्षिका और सीनियर शिक्षिका सारिका सिंह द्वारा निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों के नियमित आंकलन के संबंध में जागरूक किया गया।
शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन! प्रदेश में “निपुण भारत मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शासन की तरफ से ‘निपुण भारत मिशन” के सम्बन्ध में जनमानस की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के लिए शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया ।
विद्यालय परिसर के सभागार में आयोजित शिक्षा चौपाल के माध्यम से शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं जनसमुदाय के बीच संवाद स्थापित कर बढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया गया। संबंधित पक्षों से इस विषय में उनके सुझाव भी लिए गए। संकुल शिक्षिका सारिका सिंह ने अभिभावकों को दीक्षा एवं निपुण लक्ष्य ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए अभिप्रेरित किया। नियमित स्कूल आने वाले एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। दो घंटे तक इस शिक्षा चौपाल का संचालन किया गया जिसमें अभिभावकों ने गहरी रुचि दिखाई। सबसे अधिक जागरूक अभिभावक के लिए वंदना साहू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आखिर में जलपान के साथ बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, खेरसा ग्राम प्रधान गोमती देवी, एसएमसी की अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष वंदना साहू और विधालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
