कानपुर आज एमएमए जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने प्रेमनगर स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 29 अगस्त से एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन द्वारा देश में बढ़ती नफरतों के खिलाफ आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए शुरु की गयी नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण जो 26 सितंबर रविवार को फर्रुखाबाद से शुरु होगा फर्रुखाबाद मे यात्रा की जिम्मेदारी सेवा फर्रुखाबाद संस्था के प्रमुख फरियाब खान को दी गयी है वहां चलकर कमालगंज, गुलसहायगंज, छबरामऊ, कन्नौज, रसूलाबाद के प्रयागराज होते हुए 28 को वाराणासी पहुंचेगी। हाशमी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को भाईचारे के लिए प्रेरित करना है।
जो प्रदेश के समस्त जनपदों मे जाकर हिन्दू मुस्लिम एकता को मजबूत करना और सद्भाव बढ़ाने के लिए कोशिश है।
वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली, मुगलसराय, जौनपुर में दूसरे चरण का समापन होगा। पुनः यात्रा का तीसरा चरण उन्नाव से शुरू होगा जो अयोध्या में समापन होगा। प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शारिक सिद्दीकी ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी के नेतृत्व में यात्रा मोहब्बत भाईचारे का संदेश लेकर प्रदेश भर में जा रहे हैं यह यात्रा फरवरी 2022 तक चलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष रईस अन्सारी राजू ने बताया कि नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा के दौरान फर्रुखाबाद व कन्नौज मे चौपाल लगेगी जिसमे सर्वधर्म के लोग शामिल होगें।
पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, मोहम्मद शारिक मंत्री, रईस अन्सारी राजू,आदिल कुरैशी, मोहम्मद मोहसिन, शहनावाज अन्सारी, फैसल मंसूरी आदि मौजूद रहे।
2021-09-23
