कई ट्रेनों के निरस्तीकरण व आंशिक संचालन की अवधि बढ़ी

कानपुर। रेल प्रशासन ने जानकारी दी है कि पूर्व में अधिसूचित कुछ ट्रेनों के निरस्तीकरण तथा शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन की अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कई महत्वपूर्ण गाड़ियां आगामी मई और जून 2026 तक पूर्ण रूप से निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से सीमित स्टेशनों तक ही किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक तथा 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 1 जून 2026 तक निरस्त रहेगी। इसी तरह 22431 सूबेदारगंज–शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 30 मई तक और 22432 शहीद कैप्टन तुषार महाजन–सूबेदारगंज एक्सप्रेस 31 मई 2026 तक निरस्त रहेगी।

वहीं आंशिक निरस्तीकरण व आंशिक ओरिजिनेशन के अंतर्गत ट्रेन संख्या 12549 दुर्ग–शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 26 मई 2026 तक जालंधर कैंट तक ही जाएगी, जबकि 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन–दुर्ग एक्सप्रेस 28 मई तक जालंधर कैंट से ही चलेगी। ट्रेन संख्या 20433 सूबेदारगंज–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 31 मई तक अंबाला कैंट तक संचालित होगी और 20434 कटरा–सूबेदारगंज एक्सप्रेस 1 जून तक अंबाला कैंट से ही चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। ट्रेनों की समय-सारणी और अन्य विवरणों के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139, रेल मदद मोबाइल ऐप अथवा रेल मदद वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *