महाराजपुर में सूने पड़े घर से लाखों की जेवरात व नकदी चोरी

 

 

•पिता की अस्थियों को विसर्जित करने त्रिवेणी गई थीं बेटियां।

•साड़ के हमले से उपचार के दौरान हुई थी पिता की मौत।

 

 

 

नरवल। महाराजपुर थाना क्षेत्र के कस्बा महाराजपुर में सूने पड़े उस घर में अज्ञात चोरों ने घर में रखी आलमारी का तोड़कर लाखों रूपये की जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबित कस्बा महाराजपुर निवासी जगदीश अवस्थी ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि गुरुवार को जब भोर पहर घर से बाहर आए तो देखा कि उनके भाई स्व. अशोक कुमार अवस्थी के घर का दरवाजा खुला पड़ा था। घर के अंदर गए तो कमरे का भी ताला टूटा था।घर में चोरी होने की आशंका से उन्होंने कुंभ में अस्थियों को विसर्जित करने गईं भतीजी अनामिका व अंजलि (दोनो अविवाहित) व बेटे शेष नारायण के अलावा स्थानीय महाराजपुर पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

उधर बेटियां भी प्रयागराज से वापस आने पर पुलिस को बताया कि अलमारी का लॉकर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लॉकर में रखे लगभग 6 लाख सोने व चांदी जेवरात व 13 हजार रुपए चोरी कर ले गये।

 

दिसंबर में अशोक अवस्थी जब अपने घर के पास गाय को दूध दुह रहे थे तभी साड ने उन पर हमला कर कर दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान अस्पताल के उनकी मौत हो गई थी।

 

 

प्रभारी निरीक्षक महाराजपुर राजेश कुमार ने बताया कि घर में चोरी की सूचना मिलने पर जांच कर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *