मजदूरी मांगने पर खेत मालिक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर पति को पीटा

 

बिल्हौर (कानपुर नगर)।

बिल्हौर थाना क्षेत्र के अनूपपुर गांव में मजदूरी मांगने पर एक खेत मालिक पर महिला से छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार भय और आक्रोश में है।पीड़िता के अनुसार, बीते 25 जनवरी को उसका पति जमालपुर गांव निवासी एक किसान के खेत में आलू खुदाई का कार्य करने गया था। दिनभर मजदूरी कराने के बाद शाम को खेत मालिक आलू से भरी ट्रॉली लेकर मंडी चला गया। देर रात करीब 11 बजे वह ट्रॉली वापस लेकर पति के साथ घर लौटा।आरोप है कि रास्ते में जब मजदूरी के पैसे मांगे गए तो खेत मालिक ने घर चलकर पत्नी को भुगतान करने की बात कही। इसी बहाने वह उनके घर पहुंच गया, जहां उसने महिला के साथ गलत नीयत से बदतमीजी शुरू कर दी।महिला के शोर मचाने पर जब उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में पति को गंभीर चोटें आईं और वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।पीड़िता का कहना है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे परिवार दहशत में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *