ग्राम पंचायत अधिकारी सरसौल को किया गया सस्पेंड

 

•बृहद गौ आश्रय केंद्र में गौवंशों की देखरेख में की थी अनदेखी।

 

 

 

नरवल।विकास सरसौल अंतर्गत बृहद गौ आश्रय स्थल सरसौल में गौ वंशों के मृत मिलने व गंभीर दुर्दशा मिलने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव)पुनीत मिश्रा को दोषी पाए जाने निलंबित कर विकास खंड कार्यलय बिल्हौर से संबद्ध कर दिया है।

 

सरसौल वृहद गोसंरक्षण केंद्र में गोवंशियों की दुर्दशा से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद खबर का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से राजस्व,पशु पालन व विकास विभाग की त्रिस्तरीय टीम की जांच कराई थी। जांच आख्या के आधार पर जिला विकास अधिकारी ने पुनीत मिश्र, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सरसौल को अस्थायी गौ आश्रय स्थल में संरक्षित गौवशों के भरण-पोषण,महत्वपूर्ण योजना में रूचि न लेने, पूर्व में ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्यों की आडिट समय से न कराये जाने तथा आडिट आपत्तिओं को निस्तारित न किये जाने में गंभीर मामलों में भी दोषी पाए जाने पर निलंबित करते हुए खंड विकास अधिकारी कार्यालय बिल्हौर से संबद्ध कर दिया।

जिला विकास अधिकारी वी के चौधरी ने बताया सचिव पुनीत मिश्रा को जांच आख्या के आधार पर दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है।

 

नरवल समाचार व फोटो 3

निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी पुनीत मिश्रा।

लोक भारती में प्रकाशित खबर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *