मुख्यमंत्री से लापता अधिवक्ता पुत्र का पता लगवाए जाने की मांग

एंकर, कानपुर अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति द्वारा एडवोकेट प्रमोद राय के 13 दिनों से लापता विशाल राय का पता लगवाए जाने पर आज मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्तागण जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जहां पर अधिवक्ता पं रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि कानपुर नगर न्यायालय में वकालत करने वाले अधिवक्ता प्रमोद राय का 22 वर्षीय पुत्र विशाल राय 10 सितंबर 2019 से लापता है जिसकी गुमशुदगी थाना बाबूपुरवा में दर्ज है किन्तु करीब 2 सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया जो कि अत्यंत दुखद है हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि मामले का संज्ञान लेते हुए विगत 13 दिनों से लापता अधिवक्ता पुत्र विशाल राय का तत्काल पता लगाए जाने हेतु पुलिस को उचित निर्देश दे अधिवक्ता पुत्र का पता लगवा अधिवक्ता परिवार को राहत प्रदान करें। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अतुल कुमार एडीएम सिटी ने ज्ञापन प्राप्त कर कहा कि तत्काल आपका ज्ञापन आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा।
प्रमुख रूप से अविनाश बाजपेई पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह अध्यक्ष गुप्ता बार शेष कुमार बाजपेई सर्वेश त्रिपाठी सरबजीत सिंह आयुष शुक्ला l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *