कानपुर
शंकराचार्य और यूजीसी मुद्दे पर निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री कानपुर में अपने पैतृक घर किदवई नगर पहुंचे हैं यूजीसी और शंकराचार्य के मुद्दे पर अपना इस्तीफा दिया था. जिसके बाद उनको निलंबित किया गया है. बरेली में इसको लेकर बड़ा हंगामा मचा हुआ था बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री, जो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं. मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने आईआईटी बीएचयू से बीटेक किया और विभिन्न जिलों में एसडीएम के पद पर काम किया. इसमें लखनऊ, उन्नाव और बलरामपुर शामिल हैं मामला तब शुरू हुआ जब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर उन्होंने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से अचानक इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे की वजह बताई गई नए यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) नियमों से असहमति, जिन्हें उन्होंने सामान्य वर्ग के छात्रों के खिलाफ बताया. साथ ही प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार भी रहा।
