बसपा के साथ 2022 में चुनाव लड़ेगी आजाद भारत पार्टी

कानपुर।कानपुर प्रेस क्लब में आजाद भारत पार्टी के महासचिव सुनील आजाद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि दलित, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों शोषित वंचित समाज के हितों को ध्यान में रखते हुये मिशन- 100 सामाजिक चकबंदी मंच, आजाद भारत पार्टी की सभी इकाईयों को लेकर संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद ने समान विचारधारा की पार्टी बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की स्वीकृति के बाद 19 सितम्बर को लखनऊ में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा के समक्ष आजाद भारत पार्टी का विलय सम्पन्न हुआ। सतीश चन्द्र मिश्रा ने पार्टी का विलय कराते हुये कहा कि बहुजन समाज पार्टी में आजाद भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र आजाद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ध्यान रखा जायेगा। उक्त अवसर पर आजाद भारत पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बहन मायावती के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये पूरी मेहनत से काम करके 2022 में उ०प्र० में सरकार बनाने का संकल्प लिया।प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव सुनील आजाद ने बताया कि हमारे पदाधिकारी और मिशनरी साथी गांव-गांव गली गली जाकर पार्टी के निर्देशानुसार बहन मायावती जी की नीतियों व सिद्धान्तों को जनमानस तक पहुंचाकर उ०प्र० विधानसभा 2022 के चुनाव में पार्टी को मजबूत करके भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ कर बसपा की सरकार बनाने का काम करेगे ताकि पिछड़ो, दलितों, अल्पसंख्यकों शोषित वंचित समाज के हर वर्ग को न्याय और सम्मान सुरक्षा मिल सकें और हमारी पार्टी का सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय नारा साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *