दिनांक 31.01.2026 को श्री रघुबीर लाल पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर द्वारा *थाना चकेरी का निरीक्षण किया गया* । निरीक्षण के दौरान साइबर डेस्क, CCTNS कार्यालय एवं थाना परिसर का भ्रमण किया गया।
महोदय द्वारा अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं साइबर शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

साथ ही पुलिस आयुक्त कानपुर नगर द्वारा रामा देवी चौराहा की यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
कानपुर जनपद को *झांसी, उन्नाव, लखनऊ, प्रयागराज, हमीरपुर* आदि जनपदों से जोड़ने वाला यह चौराहा यातायात एवं अपराधिक गतिविधियों की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है।
उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए चौराहे पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए सतत निगरानी रखी जाए, ताकि यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त *जाम नियंत्रण, पैदल यात्रियों* की सुरक्षा एवं आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं प्रभावी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *