तलाक महल लाल कुआं थाना-बेकनगंज क्षेत्र में भवन के भूतल पर दुकानों में आग लगी है, तत्काल सूचना को अमल में लाते हुए 2 फायर टेण्डर लाटूश रोड से व 1 फायर टेण्डर फायर स्टेशन कर्नलगंज से प्रस्थान कराया गया साथ ही fso लाटूश रोड भी घटना स्थल के लिए प्रस्थान हुए। पहुंचकर देखा कि, भूतल व प्रथम तल तक निर्मित भवन के भूतल पर स्थित 3 दुकानों में आग लगी थी जो कि भंयकर तेजी के साथ जल रही थी। भवन का प्रथम तल आवासीय था जिसमें लोग आवासित थे।

तत्काल कार्यवाही करते हुए दुकानों में लगी आग को बुझाना आरम्भ किया गया तथा प्रथम तल पर आवासित व्यक्तियों/किरायेदारों को, सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा साथ में एल0पी0जी0 सिलेण्डरों को भी अग्निकाण्ड प्रभावित भवन में बाहर निकाला गया। अग्निशमन कार्य के दौरान ही ज्ञात हुआ कि, भूतल पर ही अग्निकाण्ड प्रभावित दुकानों में से एक दुकान में 02 व्यक्ति सो रहे है जिन्हे फायर सर्विस यूनिटों नें खोज कर सकुशल सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान ही अग्निशमन केन्द्र फजलगंज की 1 फायर सर्विस यूनिट (वाटर बाउजर) अग्निकाण्ड घटना स्थल पर उपस्थित हुई तथा प्रचलित अग्निशमन कार्य में सहयोग प्रदान करने लगी। अग्निशमन यूनिटों द्वारा की गयी तत्परता पूर्वक कार्यवाही से लगभग 90 मिनट की अग्निशमन कार्यवाही में ही जल रही आग को पूर्ण रुप से बुझा कर शान्त कर दिया गया।

उपरोक्त अग्निकाण्ड में कोई जन हानि नहीं हुई। अग्निकाण्ड घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस फोर्स, मीडिया कर्मी एवं आम जन मानस उपस्थित रहा। उपस्थित व्यक्तियों द्वारा अग्निशमन यूनिटों द्वारा किये गये अग्निशमन एवं जीवरक्षा कार्य की प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *