कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा सेवानिवृत्त हो 16 कर्मचारियों को सेवानैवृत्ति के उपरान्त समस्त देयकों मय पेंशन बुक के साथ प्रदान की गयी। इस सम्बन्ध में 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य निधि की चेकें एवं उनके खाते में आर0टी0जी0एस0 प्रक्रिया के तहत उपादान , अवकाश नगदीकरण का भुगतान कर उन्हे फार्म वितरण किया गया। इसमें 07 सफाई कर्मचारी, 02 लिपिक, 03 बेलदार, 01 स्विचमैन, 01 भिस्ती, 01 गे्रव डिगर व 01 चपरासी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों के देयकों के प्रति वह पूरी तरह से सजग है। मै सेवानिवृत्त हो रहे 16 कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूॅ, नगर निगम के कार्यो में उनका अमूल्य योगदान रहा है। इनकी वजह से ही आज जनमानस को मूलभूत सुविधा प्रदान कर पा रहे है
2026-01-31
