जीआरपी ने कानपुर सेन्ट्रल पर 1 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया
कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी द्वारा अवांछनीय तत्वों की धरपकड़ हेतु इंस्पेक्टर आरपीएफ एन.एन. पाटीदार व इंस्पेक्टर जीआरपी ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में चलाये गये संयुक्त चेकिंग अभियान के तहत् 1 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को रेलवे स्टेशन कानपुर सेन्ट्रल के प्लेटफार्म नम्बर 10 से आगे हैरिसगंज पुल के पास से 12 अदद बोतल राॅयल स्टेज व ऑफिसर्स च्वाइस ओरिजिनल व्हिस्की 180 मि0ली0 की कुल 96 ट्रेटा पैक कुल 26280 मि0ली0 अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत 50,000/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम राम कुमार बेगूसराय (बिहार) होना बताया तथा खुलासा किया कि वह कानपुर से कम कीमत में शराब खरीदकर रेलवे के माध्यम से बिहार की तरफ जाने वाली गाड़ियों में अवैध रूप से शराब तस्करी कर बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों में उसकी बिक्री कर मुनाफा कमाते है। मादक पदार्थो की तस्करी के लिये रेलवे एक सुगम साधन है, जिसके मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल द्वारा प्राप्त सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान करते हुये रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
