एन.एस.एस. इकाई ने किया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

कानपुर जुहारी देवी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर की एन.एस.एस इकाई द्वारा महाविद्यालय सभागार में एक दिवसीय द्वतीय शिविर प्राचार्या प्रो. रंजू कुशवाहा जी के निर्देशन में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों से छात्राओं को अवगत कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त आईपीएस रहें। उन्होंने अपने उद्बोधन में यातायात की गति सीमा का ध्यान रखने. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने जैसे संदेश दिए। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के डीसीपी महोदय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने वाले नागरिकों के लिए सस्कार द्वारा दी गई सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गुड सेमेरिटन योजना के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना में पायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने में सहायता करता है, तो उसे किसी भी प्रकार की कानूनी या पुलिस कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उनके द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा की शपथ दिलाई गई। अत्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा पर पोस्टर एवं स्लोगन बनाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पूनम देवी के द्वास किया गया। कार्यकम अधिकारी डॉ. रागिनी के एन.एस.एस. संरक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. समिति सदस्या सुश्री श्रेया वर्मा के कुशल नेतृत्व में छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई. जिसके माध्यम से उन्होंने सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों जैसे हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनना, ट्रैफिक सिग्नल पर लाल, पीली, एवं हरि लाइटों का पालन करने का संदेश लोगों को दिया एवं डॉ. कशिश के नेतृत्व में रैली निकली गई जिसमें महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राओं ने प्रतिभागिता की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रागिनी के द्वारा किया गया। कार्यकम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *