माघी पूर्णिमा, एवं संत रविदास जी की जयंती पर सामाजिक समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन
नमामि गंगे विभाग भाजपा पर्यावरण सुरक्षा संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा, एवं संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक श्री कृष्णा दीक्षित बड़े जी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज सभी ने हर जात वर्ग के लोगों ने भेदभाव हटाकर सभी ने एक साथ संत रविदास जी की जयंती वह मांघी,पूर्णिमा पर साथ में बैठकर खिचड़ी खाई सभी को एक साथ सनातन और हिंदू धर्म की रक्षा करनी चाहिए। प्रयाग नारायण शिवाला द्वारा द्वारा वेंकटेश भगवान की शोभायात्रा की भी कार्यकर्ताओं ने एवं मातृशक्ति ने तुलसा माता विष्णु भगवान वेंकटेश भगवान की पूजन कर आरती की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, बनवारी लाल तिवारी रामकुमार मिश्र डॉक्टर हेमंत मोहन अतुल गुप्ता अनूप चौधरी मोनू यादव सुरेश मिश्रा विनोद गुप्ता रजीत सिंह, मनीष बाजपेई विपिन सिंह, रश्मि शुक्ला रिचा मिश्रा, आरती महेश्वरी, रुचि मिश्रा, गीता दीक्षित ,मीरा दीक्षित, मोहन दीक्षित,राजू ,छोटू प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित थे
