शब ए बारात पर कब्रिस्तानों-मस्जिदों व खानकाहों के पास साफ-सफाई व सडकों की दशा सुधारने की माँग

 

कानपुर 1 फरवरी मोहम्मदी यूथ ग्रुप के जेरे एहतिमाम कर्नलगंज में एक मीटिंग ग्रुप अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में हुई जिसमें शब ए बारात से पूर्व कब्रिस्तानों-मस्जिदों व खानकाहों के पास साफ-सफाई व सडकों की खराब दशा सुधारने की मांग नगर आयुक्त से की।

इखलाक अहमद डेविड ने कहा कि शब ए बारात का पर्व मंगलवार को है लेकिन अभी भी कब्रिस्तानों-मस्जिदों खानकाहों के पास गंदगी है कब्रिस्तान जाने वाले रास्तों की दशा खराब है बिसाती तकिया, छेदी शाह, नब्बू शाह, नगर निगम, तकिया कागजी मोहाल, रावतपुर, काकादेव, विजयनगर, बाबूपुरवा, ट्रांसपोर्ट नगर, सुजातगंज, नवाबगंज, अशरफाबाद, जाजमऊ दादामियां, कब्रिस्तानों व मस्जिदों खानकाहों के आस पास साफ-सफाई होनी चाहिए। सडकों की दशा खराब होने के साथ वहां अतिक्रमण भी फैला है। नगर आयुक्त से सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिशा निर्देश देने व मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की। इखलाक अहमद डेविड ने कानपुर की आवाम से अपील की 1.शब ए बारात पर देर रात्री तक मुसलमान अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने के लिए कब्रिस्तान जाने पर अदबों एहतिराम के साथ जाए 2. सभी लोग कब्रिस्तान जाए अपने पूर्वजों को सवाब करें फातिहा खानी कर अच्छा खाना बना कर गरीबों, बेसहारा, लोगों में बांटे लेकिन रिस्क की बेहुरमती ना हो ऐसे वक्त में बेहतर तरीका बिना पका हुआ राशन सामग्री पैकेट बनाकर अपने पूर्वजों के नाम से गरीब, यतीम, बेवा, बेसहारा, मिस्कीन, जरूरतमंद, लोगों को बांटे जिससे आपका मकसद भी पूरा हो जाएगा और राशन सामग्री सही हकदार लोगों तक पहुंच जाएगी 3. इस्लाम में फिजूलखर्ची करने को सख्ती से मना किया है किसी तरह की आतिशबाजी पटाखे ना फोड़े जाएं इससे खुद भी बचे और अपने बच्चों को समझाएं 4. इसी दिन शबे कद्र भी है कब्रिस्तान से वापस आकर अपने अपने मोहल्लों में घरों में और मस्जिदों में इबादत करें फालतू इधर-उधर रोडो पर न घूमे ज्यादा से ज्यादा इबादत करके रात गुजारे 5. बाइकों से स्टंट करने से परहेज़ करें शबे कद्र की रात सोशल मीडिया से दूर रहे कुरान नमाज और इबादत कर अपनी रात गुजारे।

मीटिंग में इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, मोहम्मद आरिफ, रऊफ अंसारी, परवेज आलम वारसी, अलीमुज्जफर, मोहमद आतिफ, फिरोज आलम, सैय्यद मोनिस, जमालुद्दीन फारुकी, मोहम्मद हफीज, अफजाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *