एम एस ओ द्वारा ‘किरदार की तामीर’ विषय पर हुआ सेमिनार
कानपुर – चमनगंज स्थित हलीम मुस्लिम पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शनिवार को छात्र संगठन मुस्लिम स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया की जानिब से किरदार की तामीर विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अलबरकात इस्लामिक रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, अलीगढ़ से इस्लामिक स्कॉलर अहमद बहाउद्दीन मरकज़ी साहब तशरीफ लाए और उन्होंने किरदार की तामीर कैसे की जाए और मज़हबे इस्लाम में इसका क्या तरीका बताया गया है इस विषय पर अब तकरीर करी।उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति में ईमानदारी, नैतिक मूल्य, ज़िम्मेदारी, आत्मविश्वास, दयालुता और अनुशासन जैसे सकारात्मक गुण विकसित किए जाते हैं। यह केवल व्यवहार सुधारना नहीं, बल्कि एक मज़बूत और उच्च नैतिक व्यक्तित्व का निर्माण करना है, जो जीवन के निर्णय लेने में मदद करता है। इसका उद्देश्य है बेहतर इंसान बनना और सही/गलत में फर्क करने की समझ विकसित करना और सच्चाई, ईमानदारी, धैर्य, आत्मनिर्भरता, और दूसरों का सम्मान करना। यह व्यक्तिगत सुधार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए भी आवश्यक है।
किरदार की बेहतर तामीर के लिये अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कारों, नैतिक मूल्यों और सामाजिक कौशल का होना ज़रूरी होता हैं।
इसके बाद हलीम मुस्लिम पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल सर ने स्पीच दी और उन्होंने बताया कि किरदार की तामीर का अर्थ है स्वयं को एक बेहतर, नैतिक और ज़िम्मेदार इंसान के रूप में ढालना यही यही शिक्षा हमारा मज़हब हमें देता है जिस पर हम सबको अमल करना चाहिए।
प्रोग्राम का संचालन संगठन के महासचिव एडवोकेट फैज़ बेग ने किया। संगठन के अध्यक्ष मुहम्मद वासिक बेग़ बरकाती ने आए हुए सभी लोगों और सभी छात्र-छात्राओं का शुक्रिया अदा किया। शायरे इस्लाम कलीम दानिश बरकाती साहब ने हुज़ूर सल्लल्लाहो तअला अलैहि वसल्लम की शान में सलातो सलाम का नज़राना पेश किया और मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआ की।प्रोग्राम में संगठन के ज़िम्मेदार मौजूद रहे जिसमें वासिक बेग बरकाती, एडवोकेट फैज़ बेग,नवाज़िश अज़हरी,आसिफ बरकाती, आमिर बरकाती, अरहम बरकाती, आयशा अंसारी, निदा शेख आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
