सपा महानगर की मासिक बैठक सम्पन्न
सपाई एस०आई०आर० अभियान में फार्म 6 से एक लाख अधिक मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर युथ प्रत्येक द्वार जायेगें
गुरु रविदास जी की 649 वीं जयन्ती तथा सन्त नरहरी महाराज (सोनार) की 529 वीं जयन्ती पर समता, समानता, सदभाव, संस्कार को बढ़ावा देकर युवाओं को मजबूत कर सेवा का देंगे सन्देश
कानपुर समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारियों विधान सभा अध्यक्षों, 78 वार्ड अध्यक्षों, सभी फ्रन्टल संगठनों की पीडीए प्रभारियों की मासिक बैठक सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में दिन में एक बजे सपा हाल 7- नवीन मार्केट में आरम्भ हुई।बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।
बैठक आरम्भ पर गुरु रविदास जी की 649 वीं जयन्ती पर चित्र पर माल्यार्पण किया तथा इसके बाद सन्त नरहरी महाराज सोनार की 529 वीं जयन्ती के अवसर पर चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, सपा के सभी बी०एल०ए० तथा फ्रन्टल, व पीडीए के कार्यकर्तागण गोविन्द नगर, आर्य नगर, कैन्ट, किदवई नगर, सीसामऊ पांचों विधान सभा क्षेत्रों में एस०आई०आर० अभियान के तहत सवा लाख मतदाताओं को फार्म नं 6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये आनलाइन तथा बी०एल०ओ० के द्वारा सन 2027 के चुनाव की वेला के लिये तैयार करेगें।
अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि कैंट विधान सभा में पन्द्रह हजार से अधिक फार्म 6 भरवाये जा चुकें है। नयी पीढ़ी में मतदाता बनने की ललक है अठ्ठारह वर्ष पूरे होने वाले युवाओं को अधिक जोड़ा जा रहा है।
सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि सपा सन्त रविदास की नीतियों और सिद्धान्तों को आगे बढ़ा रही है समाज में, आपसी सौहार्द तथा समता मूलक समाज की मजबूती, तथा भेद भाव रहित संस्कारों से प्रेरित कर, सन्त रविदास के आदर्शों पर चलने के लिये आवाहन किया।
सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि सन्त नरहरी महाराज (सोनार) की जयन्ती को राष्ट्रीय अवकाश माघ पूर्णिमा को घोषित किया जाये। तथा सन्त के विचारों तथा नीतियों एवं आदर्श समाज की भूमिका को समाहित कर शिक्षा के पाठ्य पुस्तक में स्थान दिया जाये।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद , प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,सुधांशु मिश्रा, कुलदीप यादव,आनंद शुक्ला, महेन्द्र सिह,अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान,दीपक खोटे, शादाब आलम,के के मिश्रा, मुमताज मंसूरी,आसिफ कादरी, मोनू विश्वकर्मा,अरशद दद्दा, हेमंत गुप्ता,चंदन कोरी, पुष्पेंद्र कटियार,मो मेराज,गुड्डू यादव,मो आसिफ, प्रवीण मिश्रा,नरेंद्र कुमार, अकील अहमद,तारिक गुड्डू, संतोष यादव,अमित चौरसिया, अनूप यादव,जस्वेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे। ।
