राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में इलेक्ट्रिक सिटी बसों का पास न बनने की शिकायत लेकर पहुंचे दिव्यांग
दिव्यांग उत्पीड़न, पेंशन, रोजगार के लिए ऋण, आवास, आय प्रमाण पत्र, रेलवे यूनिक कार्ड न बनने की आई सर्वाधिक शिकायतें
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क, बगिया, गेट नंबर 4 में शिविर का आयोजन किया शिविर में 64 दिव्यांग इलेक्ट्रिक सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा पास न बनने की शिकायत दर्ज करायी। दूर दराज से आए दिव्यांगजनों ने आवास, दिव्यांग पेंशन, रोजगार के लिए ऋण, आय प्रमाण पत्र न बनने, रेलवे यूनिक कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड न बनने की शिकायत 42 दिव्यांगों ने दर्ज कराई।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक सिटी बसों में ज्यादा तर निःशुल्क यात्रा सुविधा समाप्त किये जाने की शिकायत की है। इसके लिए मण्डलायुक्त कानपुर मण्डल, प्रबन्ध निदेशक, के0सी0टी0एस0एल0 व प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 शासन से वार्ता करके निःशुल्क यात्रा सुविधा बहाल करायी जायेगी। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी मामलों में सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। किसी दिव्यांग व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा हो तो शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क बगिया गेट नं0 4 में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।आज के शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, ओमप्रकाश दास आदि मौजूद थे।
