संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन
आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयन्ती पर फजलगंज चौराहे से पार्षद नीरज रक्सेल,पूर्व पार्षद राधा पांडेय हनुमान पांडे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गुरु रविदास जी की शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में भारत माता चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह के रूप में छोटे छोटे बच्चे रथों पर सवार थे। शोभायात्रा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जय, जय भीम,जय श्री राम के उदघोष के साथ कालपी रोड , दर्शनपुरवा,गुमटी नंबर 5 होते हुए कालपी रोड पर समाप्त हुई,शोभायात्रा पर जगह जगह घरो से पुष्पवर्षा की गई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील अवस्थी मंडल उपाध्यक्ष विवेक पांडे उमा शंकर गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार संतू,नितिन तिवारी , नंगू पासवान, आर्यन शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
