कानपुर
कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महज़ तीन महीने पहले जिस शख्स के साथ सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाई थीं, उसी ने मौत के घाट उतार दिया। पनकी थाना क्षेत्र के राम गंगा एनक्लेव में एक सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, दीपिका नाम की युवती ने तीन महीने पहले सौरभ दुबे उर्फ शोएब से प्रेम विवाह किया था। दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे थे, लेकिन इस प्रेम कहानी का अंत इतना खौफनाक होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। शोएब ने अपनी ही पत्नी दीपिका की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम और एडीसीपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी।पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि आखिर तीन महीने के भीतर ऐसा क्या हुआ कि बात हत्या तक पहुँच गई। क्या यह विवाद आपसी था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है?
