पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित बजट एवं उसके सापेक्ष की गई क्रय कार्यवाहियों की प्रगति, साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित बजट के सापेक्ष शेष बचे अनुदान के समयबद्ध एवं प्रभावी व्यय हेतु कार्ययोजना तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त समीक्षा गोष्ठी में श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा बजट के संबंध में कानपुर जोन के अंतर्गत जनपदों की वर्तमान वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध व्यय सुनिश्चित किए जाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *