श्री शनि साई मंदिर गांधीनगर गणेश पार्क पी रोड का 26वां वार्षिक महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह रुद्र महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। आज 3 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन के बाद शोभायात्रा ,साईँ बाबा की पालकी व श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न गालियों स्थानो व मन्दिरों से होती हुई शनि साई मन्दिर को वापस आयी जहां पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर प्रभु का स्वागत किया। शोभायात्रा में 101 महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं जिन्होंने भक्तों को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया साई बाबा की पालकी व श्याम बाबा की निशान यात्रा के साथ चल रहे भक्तों की टोली ने जयकारों से बातावरण को भक्तिमय कर दिया। शाम को 2 से 7 बजे तक कथा व्यास श्री दीपक कृष्ण जी महाराज जी द्वारा प्रथम दिवस की कथा में श्री श्रीमद्भागवत का महात्मय का वर्णन विस्तार से किया उन्होंने बताया कि कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है। सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता। बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं हो सकता। इस अवसर पर पूर्व पार्षद महेंद्र नाथ शुक्ला, राजेंद्र नाथ शुक्ला, रश्मि शुक्ला, श्रीश शुक्ला, गंगा शरण दीक्षित, विनोद अग्निहोत्री, शशांक शुक्ला,कुनाल तिवारी, मोनू शुक्ला, राहुल दुबे, आशीष सक्सेना, अभिषेक द्विवेदी,कमल तिवारी,अंशु शुक्ला, राजन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *