‘ओल्ड इज़ गोल्ड’ थीम पर कला कुंज का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

कानपुर बंशी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में कला कुंज द्वारा ‘ओल्ड इज़ गोल्ड’ थीम पर आधारित एक मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुराने फिल्मी गानों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर कला कुंज से जुड़ी विभिन्न वर्गों की सशक्त महिलाओं ने पुराने फिल्मी गीतों पर अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही कई नन्हे कलाकारों ने भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में कला कुंज की संस्थापिका डॉ.राखी बाजपेई, सह-संस्थापिका डॉ. विजयलक्ष्मी एवं मुख्य अतिथि एडवोकेट यामिनी मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया जिसे आदित्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन खुशबू दुबे ने किया।इस अवसर पर ख्याति,ललिता, साक्षी, करिश्मा,मीनाक्षी,ऋषिका,एकता, सुनंदा,सलोनी,निधि,उर्वशी, ईशान,आराध्या,अनु, अनीशा,नम्रता,डॉ. सोहिनी दीक्षित सहित अनेक कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *