व्यापार सभा समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक का आयोजन
संतोष नारायण पाल सपा व्यापार सभा ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष बनाए गये
कानपुर, व्यापार सभा समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक का आयोजन गुमटी नंबर-५ बाजार में अतुल त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई जिसमें जिले के व्यापारियों को हो रही अफसर शाही के उत्पीड़न को रोकने के लिए जन जागरण करने के लिए एक परिपत्र जारी करके व्यापारी वर्ग को उनके अधिकारों को दिलाने के लिए शासन प्रशाशन व स्थानीय निकायों से संबंधित अधिकारियों को प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा।आज की बैठक में जनपद कानपुर ग्रामीण के व्यापारियों को तहसीलों,ब्लॉकों व कस्बों के व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए परिपत्र व व्यापारी रथ यात्राएँ शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया ।संतोष नारायण पाल जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया सभी व्यापार सभा पदाधिकारी ने फूलमाला एवं मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं भेंट की! नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संतोष नारायण पाल ने कहां की व्यापारी भाजपा सरकार में अपने को ठगा महसूस कर रहा है भाजपा केवल वोट लेने के समय व्यापारियों की बात करती है लेकिन धरातल पर व्यापारियों के साथ केवल टैक्स के नाम पर अत्याचार किया जा रहा है। आज की बैठक को हरदीप सिंह रखरा (प्रदेश उपाध्यक्ष),विनय कोरी (प्रदेश सचिव),मनोज चौरसिया (प्रदेश सचिव),शिवम पाल (जिला महामंत्री),संतोष नारायण पाल (जिला उपाध्यक्ष), सूरज पाल,आनंद कुमार, आदित्य कुमार, राजू यादव ने संबोधित की ।
