कांग्रेसियों ने अभद्र अमर्यादित पोस्टों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग

 

आक्रोशित कांग्रेसजनों ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र दिया

 

कानपुर कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं के लिए लगातार अमर्यादित और गंदी पोस्टों से आक्रोशित कानपुर के कांग्रेसजनों ने आज अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र देते हुए भाजपा आईटी सेल के मंजीत सिंह राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करी।कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि आरोपी मंजीत सिंग राणा भाजपा आईटी सेल से जुड़ा है और एक सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस,और दिवंगत प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी,राजीव गांधी और वर्तमान सांसद सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी के लिए हर हद हर मर्यादा पार कर के गलत और गंदे पोस्ट चला रहा है।कभी वीडियो कभी फोटो एडिट करता है और कभी उनके लिए बेहद गंदी बातें लिखता हैं।यह अपराधी सोनिया गांधी जी के लिए महिला होने के बावजूद गंदे कमेंट्स लिखता है जो कि स्वयं में भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध है।

अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यदि कानपुर पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो वे स्वयं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए ऐसी ही पोस्ट चलाने को मजबूर होंगे और उनका पुतला दहन भी करेंगे इस उम्मीद के साथ की फिर उन पर भी कोई कार्यवाही नहीं होगी।

पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच डीसीपी को लिखकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, हरप्रकाश अग्निहोत्री, प्रतिभा अटल पाल, रितेश यादव,पदम मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, राकेश साहू,जावेद जमील, संजय दीक्षित, राम शंकर राय, राजेश गौतम,आसिफ इक़बाल, विनोद अवस्थी,अमिताभ दत्त मिश्रा, प्रदीप यादव, शाकिर अली उस्मानी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *