एस आई आर अभियान में विधानसभाओं में की मतदाता हेल्प डेस्क की समीक्षा बैठक

 

 

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कानपुर उत्तर जिले की चारों विधानसभाओं में एस आई आर अभियान व नव मतदाता की सहायता के लिए लगाए गए सहायता शिविरों की समीक्षा की और प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर हेल्प डेस्क लगाने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कोई भी नव मतदाता व पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छुटना नहीं चाहिए इसके लिए आई टी की टीम को निर्देश दिए कि वो प्रत्येक हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन लैपटॉप ले कर बैठे और मतदाताओं को फॉर्म 6,7, 8 भरने में सहायता करे और मैपिंग में आ रही समस्या का निस्तारण करे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कल्याणपुर विधानसभा में आज 43 सहायता शिविर,गोविंद नगर विधानसभा में 21 शिविर, आर्यनगर विधानसभा में 18 शिविर व सीसामऊ विधानसभा में 14 स्थानों पर मतदाता हेल्प डेस्क लगाए गए ।अभियान के संयोजकों को निर्देश दिए गए कि कल से वो विधानसभाओं में मतदाता सहायता शिविरों की संख्या बढ़ाए जिसका जिला अध्यक्ष औचक निरीक्षण करेंगे,

बैठक में प्रमुख रूप से, अवधेश सोनकर,संतोष शुक्ला,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,जितेंद्र विश्वकर्मा सतेंद्र पांडेय जन्मेजय सिंह,प्रमोद विश्वकर्मा, आनंद मिश्रा दीपक सिंह,सीमा एमबीए रोहित साहू,सुनील जायसवाल, शुभम दीक्षित रामजी शुक्ला अंशु ठाकुर अभिमन्यु सक्सेना प्रशांत त्रिपाठी अनिरुद्ध सेंगर रवि पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *