कानपुर

 

राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद सिख समाज ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया

 

संसद भवन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा रेल राज्य मंत्री एवं सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार मित्र कहे जाने के बयान के विरोध में उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन ने कड़ा ऐतराज जताया। कानपुर के गोविंद नगर स्थित बाटा चौराहा पर बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग एकत्र हुए और राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि, सिख समाज लगातार कांग्रेस और गांधी परिवार के बयानों से आहत होता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का यह बयान न सिर्फ एक जनप्रतिनिधि का अपमान है बल्कि पूरे सिख समाज को ठेस पहुंचाने वाला है।

अजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भी सिख विरोधी दंगों के गंभीर आरोप रहे हैं और कांग्रेस पार्टी समय-समय पर सिख समाज का अपमान करती रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब सिख समाज ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की। सिख फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि यदि राहुल गांधी अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो आगे भी इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *