कानपुर

 

चलती गाड़ी से चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री के गाड़ी तथा प्लेटफार्म के बीच में गैप में गिरने पर आरपीएफ स्टाफ कानपुर सेंट्रल ने अपनी तत्परता से बचाई उसकी जान

 

 

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर

गाड़ी संख्या 20802 जैसे ही प्लेटफार्म से रवाना हुई, उसी दौरान एक महिला यात्री चलती गाड़ी से चढ़ने का प्रयास कर रहीं थीं परंतु वह गाड़ी से चढ़ने में सफल नहीं हो पायी और फिसलकर गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच के गैप में लाइन पर गिरने लगी, जिसे प्लेटफार्म नंबर 05 पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने दौड़कर तत्परता से उक्त महिला यात्री को गैप से उसका हाथ खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला और उसे आरपीएफ थाने पर लेकर आए, पूछताछ करने पर महिला यात्री ने अपना नाम अनवर जहां बताया वह मिश्री बाजार मेस्टन रोड रहने वाली है उसने बताया की उनके साथ में उनका लड़का भी यात्रा पर जा रहे थे तथा यह भी बताया कि उसे पटना जाना था यात्रा करने के दौरान गाड़ी में चढ़ने के प्रयास के दौरान घटना होना पाया गया। उक्त यात्री व उनके बेटे आमीर ने उसके जीवन की रक्षा करने हेतु आरपीएफ स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *