SLUG– समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को भेजे बीजेपी के झंडे..
Anchor–चुनाव आयोग द्वारा एस आई आर की प्रक्रिया को लेकर जहां तेजी से काम किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है हाल ही में दिल्ली के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे तो वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशान साधते हुए कहा था कि चुनाव आयोग को अपने घर और दफ्तरों में बीजेपी का झंडा लगा लेना चाहिए जिसको लेकर कानपुर में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयोग को बीजेपी के झंडे डाक द्वारा भेजे जायेंगे उनका कहना है कि बीजेपी चुनाव आयोग और अधिकारियों की मदद से आम जनता का अधिकार छीन रही है डॉ इमरान का कहना है कि समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता चुनाव आयोग को झंडे के साथ चूड़ियाँ भी भेजेगी…
