श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में
वामन अवतार की कथा का वर्णन
श्री शनि साई मंदिर गांधी नगर गणेश पार्क के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा वाचक श्री दीपक कृष्ण जी महाराज द्वारा ध्रुव चरित्र ,जड़ भरत चरित्र ,प्रहलाद चरित्र, अजामिलोपाख्यान व वामन अवतार की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि अगर लगन पक्की हो तो भगवान जरूर आते हैं जिस प्रकार ध्रुव जी की लगन भगवान के लिए पक्की थी और भगवान आए इस प्रकार जो भी भगवान के ऊपर अपनी लगन लगाएगा तो उसे भगवान जरूर प्राप्त होंगे महाराज जी ने कहा कि “जिसकी लागी लगन भगवान में ,उसका दिया तो जलेगा तूफान में”।कथा व्यास जी ने बताया कि काम, क्रोध , मद, लोभ यह सब विकार होते हैं यह सब नरक ले जाते हैं भगवान का दर्शन होने के बाद भी यह विकार किसी के जीवन में हो तो उसका उद्धार होना संभव है यह विकास सिर्फ सत्संग करने से ही दूर किया जा सकता है।कथा में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद महेंद्र नाथ शुक्ल, राजेंद्र नाथ शुक्ला ,श्रीश शुक्ला, गंगा शरण दीक्षित, विनोद अग्निहोत्री , राहुल दुबे, मोनू शुक्ला आदि प्रमुख रूप से रहे।
