पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सुशील कटियार के आवास पर पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत

अनुभव कटियार पूर्व जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद

बिल्हौर।प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को क्षेत्रीय दौरे के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील कटियार एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुभव कटियार उर्फ शंकर के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभव कटियार की बहन का विवाह शुक्रवार को संपन्न होना है, किंतु व्यस्त कार्यक्रमों के चलते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विवाह समारोह में शामिल नहीं हो सके।इसी कारण उन्होंने एक दिन पूर्व ही अनुभव कटियार के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और बहन के विवाह की शुभकामनाएं दीं। मंत्री के आगमन पर पी.एस. कोल्ड स्टोर में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद वे अनुभव कटियार के आवास पहुंचे।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परिजनों से आत्मीय मुलाकात करते हुए विवाह के लिए मंगलकामनाएं दीं और परिवार के साथ कुछ समय भी बिताया।मुलाकात के दौरान अनुभव कटियार ने क्षेत्र से जुड़ी कुछ जनसमस्याओं को कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील कटियार, मोहनीश कटियार, अनुराग कटियार उर्फ परीक्षित, राघव तिवारी, प्रशांत कटियार, सचिन कटियार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *