दिनांक 06 फरवरी 2026 को सुभाष पब्लिक स्कूल, 1420 वाई ब्लॉक, किदवई नगर में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह (Farewell Function) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री सुधीर भट्ट, प्रधानाचार्या श्रीमती विनी कपूर एवं श्री अक्षय मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित सभी अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा के साथ सराहा। संपूर्ण कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

विदाई समारोह के दौरान ‘मिस सुभाष’ का खिताब कृति दीक्षित एवं ईशिता राणा को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया, जबकि ‘मिस्टर सुभाष’ का खिताब आरुष पांडेय को दिया गया।

विद्यालय प्रशासन की ओर से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं तथा उन्हें विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनी कपूर, श्री अक्षय मिश्रा सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह का समापन स्मृति-चिह्न वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *