रावतपुर में डेढ़ साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
मृत बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने ही बच्ची को ठंडे पानी के टब में डुबोकर जान ले ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब एक साल पहले प्रेम संबंध हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना रावतपुर थाना क्षेत्र की है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
