भोगनीपुर में घाटमपुर रोड सड़क किनारे पिछले 40 वर्षों से रह रहे घुमंतू समाज के परिवारों को बेघर करने की बात सामने आई हाइवे किनारे गुजर-बसर कर रहे पिछले 40 वर्षों से घुमंतू समाज के लोगों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सड़क के किनारे से हटने को कहा है। वे चाहते हैं कि उन्हें किसी जगह बस आने के लिए जगह दी जाए। इस आशय से उन्होंने अपने आधार पत्र एवं चुनाव पहचान पत्र दिए ।
वर्षों से किसानों के लिए लोगों के लिए लोहा पीट कर खुरपी किलवा हल में लगने वाले ब्लेड बनाने वाले लोगों को प्रशासन इतने गैर जिम्मेदाराना तरीके से बेघर नहीं कर सकती।
यह हाईवे का पुराना तरीका है कि पुलिस प्रशासन को बीच में रख कर के जनता के हक को उन तक न पहुंचा कर उसका व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल किया जाए। विस्थापित लोगों को मुआवजे का हाईवे प्राधिकरण और भारत सरकार का प्रावधान है और घुमंतू जाति जो महाराणा प्रताप के वंशज भी हैं को मुआवजा देकर हटाए जाने के लिए आम आदमी पार्टी पक्षधर है।
2021-09-23
