सपा पीडीए प्रहरियों ने फार्म 6 चालीस हजार से अधिक पांचों विधान सभा क्षेत्रों में जमा कराने में अग्रणी रहे
कानपुर समाजवादी पार्टी महानगर पीडीए प्रहरियों की अति आवश्यक बैठक सपा अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में नवीन मार्केट आरम्भ हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि आज 6 फरवरी को सपा महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,ने गोविन्द नगर, कैन्ट, आर्यनगर, सीसामऊ, किदवई नगर क्षेत्रों के बूथों पर पहुंच कर फार्म 6 भरवायें तथा फार्म 8 भी कुछ भरवायें। इस प्रकार आज तक सपा ने चालीस हजार से अधिक फार्म 6 भरवाकर मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चलाया। सपा ने गोविन्द नगर से 12000 (फार्म 6), सीसामऊ (फार्म 6) 7000, आर्यनगर से 9000 (फार्म 6), किदवई नगर 10,000 (फार्म 6) तथा कैन्ट से 10,000 फार्म 6 भरवाये।सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि फार्म 6 से अभी सपा 27 फरवरी तक नये मतदाताओं को जोड़ने का अभियान जारी रखेगी। तथा इस बार छात्रों को कालेजों में फार्म 6 भरवाया जायेगा।
अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद के सम्बोधन में कहा कि फार्म 7 पांचों विधान सभा क्षेत्रों से लगभग 600 लोगों का फार्म भरा जिसे सपा के सर्वेक्षण में, बी एल ओ (BLO) ने बताया।
अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि, सन 2027 परिवर्तन की लहर है, इस बार सपा की सरकार बनेगी क्योंकि युवा बेरोजगारी, मंहगाई से ऊब चुका है मुंगेरीलाल के सपनो में आने वाला नही है।
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महेन्द्र सिह,अर्पित त्रिवेदी, दीपक खोटे,शिवकुमार बाल्मिक, हुकुम सिंह,सुभाष द्विवेदी,सुधांशु मिश्रा,अरशद दद्दा,शादाब,प्रदीप तिवारी,मोनू विश्वकर्मा,अरुण पांडेय,पुष्पेंद्र कटियार,मेराज अहमद,चंदन कोरी,तौसीफ सिद्दीकी,केशव यादव,धीरेंद्र पटेल,बलराम समुद्रे,शनि सागर,विनोद यादव,विक्रम कुमार,सचिन कुमार,वाहिद मंसूरी,काले खान,हमजा जाफरी,राहुल धानविक,कीर्ती अग्निहोत्री, जस्वेन्द्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
